क्या महक चहल हैं बिग बॉस 5 की दूसरी पूजा मिश्रा!

mahek-chahal-pooja-mishra
बिग बॉस में इस हफ्ते 6 लोगों को नॉमिनेट किया गया इनमें से महक चहल भी एक हैं। वह पहले से ही काफी कॉन्फिडेंट थी कि वो इस घर में लंबे समय तक रहने वाली हैं लेकिन अचानक ही उनका नाम नॉमिनेट हो जाने के कारण वह डिप्रेशन में आ गयी हैं। इस बात का सारा गुस्सा वो इस घर में रहने वाले लोगों पर उतार रही हैं।

वह कल सारे शो के दौरान हर किसी से लड़ती हुई दिखीं। पहले तो महक ने श्रद्धा के साथ बहस की फिर सोनाली नागरानी के साथ। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी दोस्त जुही परमार को भी नहीं छोड़ा वह उनसे बिना किसी बात के ही उलझ पड़ी अंत में जुही को अपनी हार माननी पड़ी।

हम आपको बता दें कि इस हफ्ते महक के साथ अमर उपाध्याय, पूजा मिश्रा, जूही परमार, रागेश्वरी, और सोनाली भी इस घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

इसके अलावा अमर सिद्धार्थ भारद्वाज से भी परेशान हो गये हैं। सिद्ध के आने से पहले अमर इस घर में अकेले थे जिन पर सारी लड़कियां ध्यान देती थी लेकिन अब उनका सेंटर ऑफ एट्रेक्शन सिद्धार्थ ही रहते हैं, इसलिए अमर इस बात को लेकर चिढ़े हुए हैं।

इधर इस घर की पूजा मिश्रा अब थोड़ा शांत हो चुकी हैं और ये घर में लड रहे लोगों पर ध्यान दे रही है। देखें ये अभी कब तक शांत बनी रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X