GUESS: दो साल से शादीशुदा है ये मशहूर एक्ट्रेस लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी

By Staff

बॉलीवुड में हीरोइनों को काम के लिए अपनी उम्र और शादी दोनों छिपानी पड़ती है लेकिन कुछ लोग बस इसे शौक में छिपा ले जाते हैं। कलियों का चमन फेम मेघना नायडू अब टीवी का रूख ले चुकी हैं और जोधा अकबर, सुसराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन उनके बारे में हाल ही में ऐसी खबर आई कि सब चौंक गए।

दरअसल, मेघना नायडू, शादीशुदा हैं, एक नहीं, पूरे दो साल से और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। ना ही किसी ने पूछा और ना ही मेघना ने किसी को बताना ज़रूरी समझा। हाल ही में एक इंटरव्यू में मेघना ने खुद ही इस बात का खुलासा किया कि वो 2 साल से शादीशुदा हैं।

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मेघना ने बताया कि उन्हें शोर शराबे वाली शादी पसंद ही नहीं है। उन्होंने सीधे सादे रीति रिवाज़ के साथ अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। मेघना के पति स्पोर्ट्समैन हैं और दोनों साथ में बेहद खुश हैं। लुईस मेघना से 10 साल बड़े हैं और दोनों पहली बार आज से 21 साल पहले मिले थे।

meghna-naidu-reveals-she-has-bbeen-married-for-two-years

मेघना ने बताया कि उनके पिता ने लुईस से मेघना को टेनिस कोर्ट में मिलवाया था और फिर इतने सालों बाद दोनों को सोशल मीडिया ने मिलवाया। मेघना आजकल टीवी से ब्रेक लेकर अपनी शादी इंजॉय कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X