Actress Accident Video: ये साल आखिरी होता... सेट पर हुए डरावने हादसे की वीडियो शेयर कर बोली मशहूर एक्ट्रेस

megha ray

Megha Ray Accident Video: एक्ट्रेस मेघा राय ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखर हर कोई हैरान हो रहा है। पहली नजर में किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। ये सेट पर हुए हादसे का वीडियो है जो मेघा के फैंस का दिल दहला रहा है। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस दौरान ने तो मेघा और ना ही सेट पर मौजूद किसी को भी चोट नहीं आई है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेघा दौड़ती हुई आती हैं और छत की मुंडेर पर जैसे ही हाथ रखती है वो नीचे गिर जाती है। इतना ही नहीं इस दौरान खुशकिस्मती से मेघा खुद को संभाल लेती हैं वो मुंडेर के साथ गिरने से खुद को बचा लेती हैं। वीडियो को देखकर हर कोई डर रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मेघा ने कैप्शन में लिखा, "लगभग 2022 का अंत, दरअसल मैं अपनी यात्रा पर पीछे मुड़कर देख रही थी और यह पिछले साल के सबसे डरावने पलों में से एक है। यह सेट पर मेरा पहला दिन था- धानी का इंट्रोडक्शन शॉट, हमारे शो के शेड्यूल का पहला शॉट और यह हमारे साथ हुआ। मुझे विश्वास है कि मेरे माता-पिता की प्रार्थना और आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं ने मुझे हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखा है।"

मेघा ने इसके आगे लिखा, "ऐसा बहुत कुछ है जो पर्दे के पीछे चलता रहता है! इस वर्ष की सभी कड़ी मेहनत, मस्ती, झटके, पसीना और खून, आंसू और हंसी को याद करते हुए और एक उत्पादक और आनंदमय 2023 की कामना करते हुए। कड़ी मेहनत और मस्ती में कोई कमी नहीं होगी। बाकी सब प्लीज गॉड टेक केयर कर लेना। पहले से ही कुछ के लिए काम कर रहा है और मैं आपके निरंतर प्यार और समर्थन की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हरचीज के लिए धन्यवाद। ढेर सारा प्यार!"

बता दें कि मेघा रे एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वह ज़ी टीवी सीरीज दिल ये ज़िद्दी है (2019) में महिला प्रधान के रूप में दिखाई दीं।
उन्होंने मुंबई में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम किया है। वह एक प्रसिद्ध ब्लॉगर हैं और उनका अपना ब्लॉग "द गुड लाइफ विद मेघा रे" है। 2019 में, उन्होंने अभिनेता रोहित सुचांती (पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी) और शोएब अली के साथ ज़ी टीवी सीरीज 'दिल ये ज़िद्दी है' में अपनी शुरुआत की।

Read more about: megha ray television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X