INTRO: कपिल शर्मा शो से जुड़े 4 नए सदस्य.. चार गुणा धमाका के लिए तैयार!
[टेलीविजन] फाइनली कपिल शर्मा ने फैंस से किया अपना वादा पूरा किया और अपनी टीम के साथ वे फिर से हमारा मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। सोनी टीवी पर आने वाले इस कॉमेडी शो का नाम होगा- 'द कपिल शर्मा शो'....
बता दें, यह शो 23 अप्रैल 2016 से हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। शो की थीम क्या होगी, फिलहाल उसके लिए इंतज़ार करना होगा।
WOW.. नए शो के साथ साथ नई फिल्म की तैयारी.. कपिल शर्मा का धमाका!
हालांकि कलर्स ने कपिल शर्मा को नोटिस दी है कि वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के किसी भी कैरेक्टर्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.. जैसी कि न अब गुत्थी होगी, न दादी और न ही पलक.. यहां होगा सब कुछ अलग.. सब नया।
इसी के साथ कपिल की टीम में कुछ नए सदस्य भी शामिल होने जा रहे हैं। जी हां, शर्मा परिवार के नए सदस्य होंगे सुरेश मेनन, राजीव ठाकुर, सुगंधा मिश्रा और परेश गनत्रा। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धु का होना भी पक्का है।
यहां जानते हैं शो से जुड़ी बातें तस्वीरों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications
