टीवी TWIST: मिलिए अपनी प्यारी...ब्रांड न्यू 'अंगूरी भाभी' से!
काफी दिन से चर्चा है कि एंड टीवी के चर्चित सीरियल भाभी जी घर पर हैं की कास्ट में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल। सीरियल की जान, अंगूरी भाभी अब शो से हो रही हैं बाहर और टीम को उनका नया रिप्लेसमेंट मिल गया है।
दरअसल, काफी समय से शिल्पा शिंदे यानि कि अंगूरी भाभी, अपनी फीस को लेकर टीम से लगातार डील कर रही थीं पर उनकी प्राइज़ सीरियल की टीम को बहुत ज़्यादा लगी।
[सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहा टीवी]
हालांकि अभी इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों की मानें तो शिल्पा शिंदे शो छोड़ रही हैं और उनकी जगह नई अंगूरी भाभी होंगी रश्मि देसाई यानि उतरन की तप्पू!
अब ये खबरें महज़ अफवाह हैं या फिर सच ये तो थोड़े दिनों में पता चलेगा लेकिन अंगूरी भाभी के बिना लोग शो देखेंगे इस पर काफी लोगों को डाउट है क्योंकि उनका डायलॉग सही पकड़े हैं हर घर में फेमस हो चुका है।
जानिए टीवी की ऐसी ही कुछ मज़ेदार कॉमेडी किरदारों को -


Click it and Unblock the Notifications