#MeToo उसने कहा तुम्हें तांत्रिक विद्या सिखाऊंगा, कपड़े उतार कर बैठ जाओ, टीवी एक्ट्रेस का खुलासा

#MeToo मूवमेंट ने कई एक्ट्रेस को अपनी साथ हुई हैरासमेंट की घटनाओं को शेयर करने के लिए प्रेरित किया है। जिसके चलते कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई भयावह घटना का खुलासा किया है। ये एक्ट्रेस हैं 'ये वादा रहा' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं सोनल वेंगुर्लेकर। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के जाने माने फोटोग्राफर राजा बजाज पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ये घटना 2012 की है।

[ये रिश्ता क्या कहलाता है कार्तिक की बहन कीर्ति के साथ लूटपाट, लाखों का सामान चोरी]

ये वो दौर था जब सोनल इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज के पिता राजा बजाज से हुई। उन्हें ऑडीशन के लिए बोरीवली बुलाया गया था। यहां पहले तो राजा ने अपनी बेटी से बात शुरू की.. उन्होंने बताया किस तरह शीना हर दिन 55,000 तक की कमाई कर लेती हैं। इसके बाद राजा ने सोनल को भी कई रोल मिलने का भरोसा दिलाया। सोनल ने बताया कि मेरा ऑडीशन अच्छा नहीं था जिसके बाद 'उन्होंने मुझे खुद को असिस्ट करने का काम ऑफर किया ताकि मैं बारीकियां सीख सकूं।'

me-too-sonal-vengurlekar-says-raja-bajaj-asked-her-to-remove-hee-clothes

जिसके बाद राजा उन्हें लोनावला लेकर गए। इस शूट पर मॉडल के साथ-साथ मॉडल की मां भी मौजूद थीं। इसके अलावा सोनल के एक फैमिली मेंबर भी वहां थे। सोनल ने आगे बताया कि 'शूट के दौरान उन्होंने मुझे कुछ कपड़े दिए और कहा कि तुम इसे पहनकर आओ। मुझे कुछ समझ नहीं आया लेकिन फिर भी मैं कपड़े बदलने के लिए रूम की तरफ बढ़ी तो मैंने देखा पीछे से राजा भी आ गया और उसने मुझे कोई क्रीम ब्रेस्ट पर लगाने को कहा। मैं शॉक रह गई और मना किया उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। मैं किसी तरह वहां से बाहर निकल पाई।'

'इसी शूट के दौरान एक शाम वो जबरदस्ती मेरे कमरे में घुस आया और मुझसे कहा कि मैं तुम्हें ऐसी तांत्रिक विद्या सिखाऊंगा जिससे तुम सुपरस्टार बन जाओगी। बस कपड़े उतारकर मेरे सामने बैछ जाओ। मैंने उससे जाने को कहा तो उसने मेरे साथ फिर जबरदस्ती की कोशिश की। मैं उसके चंगुल से किसी तरह छूटकर बगल वाले रूम में पहुंची जहां मॉडल की मां ठहरी थीं। इस घटना के बाद राजा और उसकी पत्नी ने मुझसे इसे राज रखने की अपील की लेकिन मैंने उसके खिलाफ FIR करवाई थी।' सोनल का कहना है कि 'उसे शायद एक रात के लिए लॉकअप में रहना भी पड़ा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X