#Me Too 4 महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप, Indian Idol 10 से हटाए गए अनु मलिक
#Me Too टू मूवमेंट के चलते कई ऐसे चौंकाने वाले नाम सामने आए जिन पर यौन शोषण का आरोप लगा। इस फेहरिस्त में अनु मलिक का नाम भी शामिल रहा है।
अनु मलिक इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज कर रहे हैं। अनु मलिक पर एक नहीं बल्कि 4 सिंगर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित के बाद दो और लोगों ने अनु पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

कई दिनों से अनु मलिक पर बतौर जज इंडियन आइडल को छोड़ने का दबाव लगातार बना हुआ था। आखिरकार उन्होंने इंडियन आइडल शो छोड़ दिया है।
एक वेबसाइट की खबर के अनुसार चैनल ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अनु मलिक को जज के पद के हटाने का फैसला लिया है।
जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती है तब तक अनु इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी जगह किसी और बड़े चेहरे को इस शो का हिस्सा बनाया जाएगा। गौरतलब है कि अनु पर गाना रिकॅार्ड करते समय एक महिला के शरीर को छुने का आरोप लगाया गया है।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इन सभी सिंगर पर लगा है यौन शोषण का आरोप...


Click it and Unblock the Notifications












