बड़ी मुसीबत में फंसे रैपर एमसी स्टैन, QR Code जारी करते हुए फैंस से की ये गुजारिश

mc stan

एमसी स्टैन ने जब से बिग बॉस सीजन 16 जीता है वो एक अलग चेहरा बन गए हैँ। वो अक्सर कई इवेंट्स पर नजर आते हैं और बड़े सितारों की तरह उनको ट्रीटमेंट मिलता है। लेकिन इस वक्त वो साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं और कुछ ऐसा हुआ है जो कि फैंस को हैरान करने वाला है।

पता चला है कि रैपर का एक यूट्यूब चैनल है जिसको हैक कर लिया गया है। इस बात की खबर तब पता चला जब स्टैन ने खुद अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी लोगों को दी। एमसी स्टैन के यूट्यूब चैनल पर 9.38 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे।

उन्होने यूट्यूब से गुजारिश की है कि उनका चैनल फिर से रिकवर करके उनको वापस किया जाए। एमसी स्टैन ने इस बात को बताते हुए लिखा "फैम किसने तो ये यूट्यूब हैक किया है क्या मालूम क्या सीन है यार सब्र करो थोड़ा!! @youtubeindia मेरा yt चैनल हैक हो गया है!'' इसके बाद से लोग हैरान हैं और यूट्यूब की सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

एक और स्टोरी की साझा

स्टोरी को साझा करते हुए एमसी स्टैन ने एक क्यूआर कोड जारी किया है और फैंस से कहा है कि बिल्कुल स्कैन ना करें। उन्होने लिखा, "क्यूआर कोड स्कैन मत करना और किसी लिंक पर जाना मैटक्लिक मत करना, कुछ भी हो सकता है घोटाला। पब्लिक कॉन्सी लिंक पे क्लिक मत करना।'' इसका मतलब सीधा है कि हैकर इस तरह से पैसा बनाना चाहता है। एमसी स्टैन ने समय पर जानकारी दे दी है।

अक्सर देखा जाता है कि बड़े बड़े सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लिया जाता है। ये कई बार काफी डरावना होता है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि एमसी स्टैन का चैनल कब तक रिकवर होता है।

More from Filmibeat

Read more about: mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X