MC Stan का जलवा, ऋतिक रोशन के साथ सामने आई तस्वीर, लोग बोले- 'सुंबुल की जैकेट है'

सलमान खान का शो बिग बॉस इस बार काफी चर्चा में रहा था और कई धमाकों के बाद इस शो को इस साल की नया विनर मिला। मैं बात कर रहा हूं, अल्ताफ उर्फ एमसी स्टैन की.. जिनको इस वक्त सभी जानते हैं। बात दें कि एमसी स्टैन ने जब बिग बॉस में एंट्री ली थी तो शायद उन्होने भी नहीं नहीं सोचा होगा कि उनको इतनी शोहरत मिलने वाली है। इस वक्त एमसी स्टैन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रहे हैं।
इसके बाद लोग एमसी स्टैन को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि एमसी स्टैन का जलवा है और उनको इस वक्त पूरा देश जानता है। हालांकि पहले एमसी को सिर्फ महाराष्ट्र में ही जाना जाता था।
एमसी स्टैन ने इस तस्वीर को खुद सोशल मीडिया स्टोरी पर लगाया है और ऋतिक रोशन को टैग करते हुए लिखा है, ''हक से मां..'' इसके अलावा उन्होने लिखा है, ''बहुत प्यार।'' पैपराजी पेज वायरल भयनी ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया है जिसपर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, स्टेन अब बड़ी लीग में हैं। जबकि एक ने लिखा, ''क्या आप सभी जानते हैं कि उसने जो जैकेट पहनी थी, वह बीबी हाउस में सुम्बुल द्वारा दी गई थी, क्योंकि उसे उसकी जैकेट पसंद आई थी,
इसलिए उसने उसे उपहार दिया और उसने इसे पहन लिया, यह दिखाता है कि उसे वास्तव में उसकी जैकेट पसंद है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन एमसी स्टैन ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications