MC Stan: रैपर के कॉन्सर्ट में फैंस ने कर दिया हंगामा, गाने सुनने के लिए पार कर दी हद

MC Stan: एमसी स्टैन एक जाने माने रैपर हैं और इसीलिए फैंस के बीच उनका एक अलग ही क्रेज हैं। फैंस हमेशा ही स्टैन पर अपना प्यार दिल खोलकर लुटाते रहते हैं। ऐसा ही इस बार हुआ, जब शुक्रवार शाम को स्टैन के कॉन्सर्ट में लाखों लोगों की भीड़ रैपर को सुनने के लिए मौजूद थी। परंतु इस बीच फैंस ने अपनी सारी हदे पार कर दी और शो के बीच में हंगामा हो गया।
दरअसल बात ऐसी है कि, रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर और देश के सबसे पॉपुलर रैपर्स में से एक एमसी स्टैन ने हाल ही में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट से हंगामा मचा दिया। यह कॉन्सर्ट हैदराबाद में था, इस शो में स्टैन ने स्टेडियम में मौजूद 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी शानदार परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध कर दिया। फैंस से स्टैन को बहुत सारा प्यार दिया इस दौरान।
शुक्रवार की शाम हुए इस कॉन्सर्ट में हर तरफ एमसी स्टैन के नाम की गूंज थी। गाचीबोवली स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। 10 मार्च की रात एमसी स्टैन ने रैप और हिप-हॉप को मिलाकर एक अनूठी ध्वनि बनाई जिसने पूरे कार्यक्रम में दर्शकों को बांधे रखा।
अपने सिग्नेचर स्ट्रीट वियर में सजे एमसी स्टैन, स्टेज पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आए। ट्विटर पर स्टैन के आधिकारिक फैन क्लब के अनुसार, भीड़ वास्तव में उनके हिट गीत 'एक दिन प्यार' को महसूस कर रही थी और कुछ ने अंदर जाने के लिए फाटक भी तोड़ दिया, जिसके चलते शो के बीच में हंगामा हो गया फैंस ने एमसी स्टैन को सुनने के लिए सारी हदे पार कर दी।
बता दें कि एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट उनके मौजूदा 'इंडिया टूर' का हिस्सा था, जो 3 मार्च को पुणे में शुरू हुआ था और 7 मई को दिल्ली में खत्म होगा। 'बस्ती के हस्ती' एमसी स्टैन ने हाल ही में बताया था कि वो जल्द ही अपने माता पिता का सपना पूरा करने वाले हैं, उन्हें हज पर ले जाकर।


Click it and Unblock the Notifications