MC Stan- बजरंग दल ने कर दी एमसी स्टैन की पिटाई? इस शहर में नहीं होने दिया लाइव शो!

mc stan

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद रैपर एमसी स्टैन खबरों का हिस्सा हैँ। स्टैन को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं और इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि शायद ये उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाला है। बता दें कि एमसी स्टैन का विरोध हो रहा है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि बजरंग दल है।

अक्सर देखा जाता है कि ये दल किसी ना किसी मामले को लेकर खबरों का हिस्सा रहता है। आरोपों की मानें तो इंदौर में स्टैन का लाइव कॉन्सर्ट होना था जो कि रद्द कर दिया गया है, आरोप है कि बजरंग दल ने रैपर की पिटाई की और धमकी भी दी है।

ये पूरा मामाल?

एमसी स्टैन जिनकी फैन फॉलोविंग इस वक्त काफी शानदार है और वो कई जगहों पर अपने लाइव शो कर रहे हैँ। इस बीच उनका एक शो 17 मार्च को इंदौर में भी होना था। इस दौरान बजरंग ने इस शो का विरोध किया और उनका कहना है कि,

एमसी स्टैन जिस तरह के शब्दों का प्रयोग महिलाओं के लिए करता है और गाली गलौज करता है, दल इसके खिलाफ है। इसके अलावा उनका आरोप था कि आज की युवा जनरेशन को बर्बाद कर रहा है।

हालांकि एमसी स्टैन की पिटाई को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो खुद सामने आकर अपनी बात रखें। एमसी स्टैन अपने बाकी शोज को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X