MC Stan-Abdu Rozik Fight: क्या BB16 के विनर ने तोड़ी अब्दू की कार? छोटे भाईजान ने लगाए गंभीर आरोप

Mc Stan-Abdu Rozik Fight

Recommended Video

Shiv Thakare ने दिया बड़ा बयान, Mc Stan और Abdu Rozik की Fight पर बोले...! Video Viral | FilmiBeat

Mc Stan-Abdu Rozik Fight: 'बिग बॉस 16' में एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बनने के बाद अब अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 'बिग बॉस 16' के खत्म होने के बाद दोनों की दोस्ती भी भारी दुश्मनी में तब्दील होती जा रही है। अब्दू ने पहले खुद बताया था कि 'बिग बॉस' में बनी उनकी मंडली अब खत्म हो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा था कि स्टैन उनका फोन नहीं उठा रहा है।

वहीं, अब्दू रोजिक इस बयान के बाद काफी ट्रोल भी हुए थे। खासकर एमसी स्टैन के फैंस ने उन्हें ट्रोल किया था। अब अब्दू रोजिक ने बयान जारी किया है और साथ ही उन्होंने एमसी स्टैन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अब्दू रोजिक के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

अब्दू रोजिक की टीम ने यह बयान दिया है। इसे खुद अब्दू रोजिक ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें लिखा गया है कि एमसी स्टैन ने अब्दू रोजिक के साथ गलत व्यवहार किया है। बयान के शुरुआत में अब्दू की टीम ने रमजान की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि एमसी स्टैन के मामले में सब कुछ साफ करना बेहद जरूरी है।

नहीं किया रिप्लाई

नहीं किया रिप्लाई

अब्दू ने लिखा है कि 20 मार्च को उनकी और साजिद खान की मुलाकात हुई थी। एमसी स्टैन ने साजिद से बात भी की थी। उन्होंने कहा कि तुम कैसे हो मेरे भाई मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं। आज तक स्टेन ने कोई जवाब नहीं दिया या बताया भी नहीं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

कॉन्सर्ट में नहीं देखना चाहते थे स्टैन

कॉन्सर्ट में नहीं देखना चाहते थे स्टैन

अब्दू ने यह भी कहा है कि 11 मार्च को वो बेंगलुरु में थे और स्टैन के कॉन्सर्ट में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने उनके मैनेजर से बात भी की लेकिन ऐसा करने से उन्हें रोक दिया गया।

स्टैन की टीम ने तोड़ी कार

स्टैन की टीम ने तोड़ी कार

अब्दू ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा सिर्फ शो में गेस्ट बनकर जाने की थी लेकिन यह उनकी गलती थी जिसकी वजह से स्टैन के मैनेजर ने उन्हें बाहर किया और अपनी टीम से अब्दू की कार को तोड़ने के लिए कहा।

साथ काम नहीं करना चाहते स्टैन

साथ काम नहीं करना चाहते स्टैन

अब्दू रोजिक का कहना है कि एमसी स्टैन उनके साथ कोई म्यूजिकल कोलैबरेशन नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने पहले ही छोटे भाईजान का ऑफर ठुकरा दिया है। बहरहाल, अब इस मामले में एमसी स्टैन क्या प्रतिक्रिया देते हैं ये भी देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Read more about: mc stan abdu rozik bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X