..................... Mayur Vakani quit Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah Sunder Veera - Hindi Filmibeat

दयाबेन के कारण इस लोकप्रिय किरदार ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फैंस को झटका !

By Prachi Dixit

Recommended Video

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Dayaben will return confirmed by Shailesh Lodha | FilmiBeat

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दयाबेन यानी कि दिशा वकानी के लिए ये लोकप्रिय किरदार भी शो छोड़ने का फैसला कर चुका है। जी हां, आपने सही सुना। दिशा वकानी के लिए ये एक्टर सालों से चले आ रहे इस शो से अलविदा ले चुका है।

हम बात कर रहे हैं शो में दयाबेन के भाई की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी की। मयूर इस शो में दयाबेन के भाई सुंदर वीरा की भूमिका निभाते हैं। हालांकि दयाबेन के कारण ही वह कई बार स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं। आपको बता दें कि रील लाइफ की तरह असल जिंदगी में भी दिशा और मयूर भाई-बहन हैं।

Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah,

यही वजह है दोनों के शो छोड़ने की। खबर है कि निर्माता असित मोदी द्वारा अपनी बहन के साथ खराब बर्ताव के चलते मयूर वकानी ने हमेशा के लिए ये शो छोड़ने का फैसला लिया है। दूसरी तरफ शो की तरफ से दिशा वकानी को 30 दिन का समय दिया गया है।

अगर वह वापस नहीं आती हैं तो उनकी जगह किसी और को कास्ट कर लिया जाएगा। हालांकि मयूर वकानी के इस फैसले के बाद ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिशा अब दोबारा शो में लौट कर नहीं आयेंगी। यानी कि अब स्क्रीन पर फैंस दिशा वकानी को बतौर दयाबेन नहीं दिखाई देंगी।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि अब तक ये सभी स्टार्स शो छोड़ चुके हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X