अपने काम से खुश नहीं थी ये एक्ट्रेस, काम को मजबूरी का दिया नाम, बोलीं- हिम्मत नहीं थी कि...

Nehha Pendse Career

Nehha Pendse Career: नेहा पेंडसे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह काफी लंबे समय से काम भी कर रही है। वह टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करती हैं। उनका सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'मे आई कम इन मैडम' सीरियल से मिली। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह इस शो के बाद अपने काम से खुश नहीं थी।

पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान नेहा पेंडसे ने बताया कि "ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ वक्त से यही सोच रही थी कि मैं जो भी कर रही हूं उसे खुश नहीं थी। जब मैंने मे आई कम इन मेडम में काम किया तब मुझे इस बात का एहसास हुआ। मुझे अपने काम से बिल्कुल भी खुशी नहीं मिल रही थी और मेरे पास में मना करने की भी हिम्मत भी नहीं थी।"

नेहा ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "एक एक्टर होने के तौर पर हम बहुत ज्यादा इनसिक्योर हो जाते हैं। अपना ध्यान भी खुद रखते हैं और मुझे बिग बॉस से पहले यह बात ज्यादा खल रही थी कि मैं उन चीजों के लिए हाथ क्यों कर दी जो मैं करना ही नहीं चाहती थी। लेकिन बिग बॉस में जब मैं कदम रखा तो मेरे अंदर मना करने की हिम्मत आई।"

एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "साल 2019 में मैंने कुछ भी काम नहीं किया और 2019 के अंत तक मैंने एक खूबसूरत मराठी फिल्म भी शूट कर ली थी।" अगर हम एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने भाग्य लक्ष्मी, खटरा खटरा खतरा, भाभी जी घर पर हैं जैसे शोज में काम किया है।

More from Filmibeat

Read more about: nehha pendse
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X