नच बलिये में मटरु की बिजली का मंडोला
इमरान और अनुष्का ने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया दोनों ने नच बलिये की जोड़ियों को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही अपनी फेवरेट जोड़ी के बारे में भी बताया। नच बलिये के तीनों जजेस भी इमरान और अनु्ष्का से मिलकर काफी खुश हुए। इससे पहले इमरान और अनुष्का सलमान खान के शो बिग बॉस में भी गये थे। वहां पर भी दोनों ने अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें बताईं और लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि पकंज कपूर जो कि इस फिल्म के मुख्य किरदार में से एक हैं फिल्म के प्रमोशन के दौरान नहीं दिखे लेकिन इमरान और अनुष्का जरुर अपनी फिल्म के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
अनुष्का शर्मा मटरु की बिजली की सफलता तो चाहती ही हैं लेकिन साथ ही उनकी ख्वाहिश है कि इस फिल्म की सफलता के लिए उन्हें भी क्रेडिट मिले और लोग सिर्फ इमरान या फिर पंकज कपूर को फिल्म की सफलता का श्रेय ना दें। कुछ दिनों पहले अनुष्का की जब तक है जान फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन उसकी सफलता का पूरा श्रेय शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को मिल गया तब से अनुष्का अपनी फिल्मों को लेकर काफी सजग हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












