बिग बॉस में 'सीमा आंटी' करवाने आ रहीं स्वयंवर, बतौर कंटेस्टेंट शो में आएंगी नजर

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी के लिए फैंस के बीच में काफी क्रेज़ बना हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि अक्सर करके बिग बॉस में लड़ाई झगड़े देखे जाते हैं लेकिन इस बार स्वयंवर देखने को मिल सकता है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बार बिग बॉस शो में मैच मेकिंग क्वीन कही जाने वाली सीमा आंटी भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाली है।
बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी सीमा आंटी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस के मेकर्स शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मैच मेकिंग क्वीन सीमा तपारिया को लेकर आने वाले हैं। बता दें कि उन्होंने नेटफ्लिक्स पर दूल्हा-दुल्हन की जोड़ियां तो खूब बनाई है और अब बिग बॉस ओटीटी में भी वह शामिल होने वाली है। तो ऐसा हो सकता है कि वह कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी पक्के करती हुई नजर आए।
बिग बॉस में सेलेब्स की जोड़ियां बनाती आएंगी नज़र
दर्शक हमेशा से ही बिग बॉस के घर में सेलेब्स के लाइव रिश्ते पक्के होते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन शायद अब जल्दी ही दर्शकों की यह ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है। क्योंकि अब दो दिलों को मिलाने वाली सीमा जल्दी ही शो में आने वाली है। बता दें कि मैचमेकिंग क्वीन सीमा आंटी ने नेटफ्लिक्स के फेमस शो इंडियन मैच मेकिंग में देश से लेकर विदेश में रहने वाले कई सारे हाईप्रोफाइल लोगों के रिश्ते करवाए। इस शो में नजर आने के बाद वह काफी सुर्खियों में रही।
पैशन को प्रोफेशन में सीमा ने किया चेंज
बता दें कि सीमा मुंबई में ही रहती है और वह हाईप्रोफाइल मैट्रिमोनियल कंपनी भी चलाया करती हैं। इतना ही नहीं सीमा लड़के और लड़कियों के घरवालों से मिलकर उनकी शादी भी पक्की करवा देती हैं। कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि उन्होंने शुरुआत से ही जोड़ियां बनाने में काफी इंटरेस्ट हुआ करता था और इसीलिए उन्होंने अपने पैशन को प्रोफेशन में चेंज कर दिया। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 17 जून 2023 को स्ट्रीम होने वाला है। जिसके लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











