मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से बेड पर लेटे हुए शेयर की तस्वीर!
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ सीजन 1 की विनर रह चुकी पंकज भदौरिया को लेकर हाल ही में एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। दर्शन आपको बता दें कि पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।

पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
28 मई को पंकज भदौरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने लिखा कि "मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। आपकी दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है।"
बेड पर मुस्कुराती हुई नजर आई पंकज भदौरिया
कैंसर का पता लगने के बावजूद भी वह अस्पताल के बेड पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि पंकज भदौरिया को किस स्टेज का कैंसर है। कैंसर के बारे में जानकर पंकज भदौरिया के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले करवाया था बॉडी चेकअप
लेकिन सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि मास्टरशेफ की विनर रह चुकी पंकज भदौरिया काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वह हर साल अपना बॉडी चैकअप भी करवाती हैं और 17 मई को उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बॉडी चेकअप के लिए आई है। उन्होंने इस पर यह भी कहा था कि "मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप 45 के ऊपर हो चुके हैं तो आपको हर साल हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए।"
पंकज भदौरिया ने यह भी कहा था कि रेगुलर हेल्थ चेकअप से बीमारी का पता चल जाता है और कोई बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका इलाज हो सकता है। ऐसा करने पर मानसिक शांति भी मिल जाती है और लक्षणों का इंतजार ना करें बाद में भविष्य में आप मुझे ही धन्यवाद देंगे।
शेफ बनने से पहले टीचर थी पंकज भदौरिया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंकज भदौरिया शेफ बनने से पहले टीचर हुआ करती थी। लेकिन कुकिंग उनका शौक ही नहीं बल्कि पैशन भी था। इस पेशेंट की वजह से उन्होंने 16 साल पुराना टीचिंग का कैरियर छोड़ दिया। वह दिल्ली से है और लखनऊ में वह इंग्लिश टीचर के तौर पर काम किया करती थी। उनकी कुलिनरी अकैडमी भी लखनऊ में है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कुकिंग रेसिपी और टिप्स को शेयर करती हुई नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications