नाताली कोलमैन बनीं 'मास्टरशेफ 2013'
नाताली कोलमैन ने आठ सप्ताह तक कड़ी चुनौतियों से गुजरने के बाद आखिकार 'मास्टरशेफ 2013' का खिताब जीत ही लिया। 29 वर्षीय कोलमैन ने कहा, "एक ख्वाब है जो हकीकत बना है। मेरी जिंदगी में घटित होने वाली यह सबसे अच्छी चीज है। यह बिल्कुल परीकथा के समान है। हैकनी की लड़की ने अच्छा काम कर दिखाया।"
इस शो के जज जॉन टोरोड और ग्रेग वालेश थे।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने टोरोड के हवाले से कहा, "मैं सोचता हूं कि नाताली के भाग्य बड़ी चीज लिखी है। वह न केवल भव्य व्यंजनों की बारीकियों को जानती हैं, बल्कि वह लोगों के लिए खाना बनाती हैं। ऐसा खाना जिसे लोग खाना पसंद करते हैं।"
शो की उपविजेता डेल विलियम्स और लार्किन सेन बनीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications