कोकिला, अक्षरा और खुशी करेंगी मास्टर शेफ का स्वागत
इस मास्टर शेफ में जजेस की कुर्सी पर होंगे शेफ विकास खन्ना, शेफ कुणाल कपूर और दुनिया के जाने माने शेफ संजीव कपूर। मास्टर शेफ के बूट कैंप में सबसे पहले प्रतिभागिओं को औरेंज को यूज करके एक डिश बनने को कहा गया। उन्हें एक घंटे का वक्त दिया गया। फिर अचानक ही आधे घंटे के बाद उन्हें एक गांठ गोबी दी गयी और कहा गया कि जो भी डिश वो बना रहे हैं उसमें गांठ गोबी का फ्लेवर भी आना चाहिए। शो में इस बार बेहतरीन प्रतिभागी आए हैं। इन बेहतरीन प्रतिभागियों में से एक महिला दिल्ली शहर में घर-घर जाकर खाना बनाने वाली हैं, एक महिला हैं जिनके पति ने एक बच्ची के साथ रेप किया और जिसकी वजह से इस महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। इसके अलावा एक प्रतिभागी है जो कि इंजीनियरिंग का छात्र है और अपनी इंजीनियरिंग को छोड़कर वो मास्टर शेफ बनने के लिए आया है।
इसके अलावा मास्टर शेफ में भारती और राहुल महाजन को भी बुलाया गया है। मास्टर शेफ के पहले सीजन में जो कि 16 अक्टूबर 2010 में टेलीकास्ट हुआ था के जजेस थे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, शेफ विकास खन्ना और अजय चोपड़ा। इस सीजन में जीत हुई लखनउ की पंकज भदौरिया की। मास्टर शेफ के सीजन 2 का टेलिकास्ट हुआ 22 अक्टूबर 2011 से। इसकी विजेता रहीं शिमला की शिप्रा खन्ना। अब संजीव कपूर के साथ मास्टर शेफ का तीसरा भाग जल्द ही टीवी पर टेलिकास्ट होगा। देखना है कि इस बार संजीव कपूर दुनिया के किस कोने से तीसरा मास्टर शेफ ढ़ूंढ कर लाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












