स्टार प्लस के हिट रियैलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया 4 की विजेता निकिता अपने घर जीत के 1 करोड़ लेकर गयीं। निकिता के अलावा नेहा और भक्ति टॉप 3 में पहुंची थीं जिनमें से नेहा सेकेंड व भक्ति तीसरी पॉजीशन पर रहीं।
निकिता को जीत के तौर पर एक करोड़ रुपये मिले, जबकि नेहा को 10 लाख व भक्ति को 5 लाख का कैश प्राइज मिला। निकिता को सबसे ज्यादा दर्शकों ने वोट दिया और भक्ति व नेहा के मुकाबले भारी मात्रा में वोटों से निकिता मास्टर शेफ 4 का खिताब ले गयीं।
आइये एक नज़र डालते हैं मास्टर शेफ की विजेता निकिता पर-
देबीना और गुरमीत ने किया लाइव परफॉर्मेंस
मास्टर शेफ इंडिया 4 को रघु ने होस्ट किया और इस दौरान देबीना गुरमीत ने लाइव परफॉर्मेंस दिया। दर्शक देबीना व गुरमीत को स्टेज पर देखकर काफी रोमांचित हुए। इन्होंने तीनों फाइनलिस्ट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
निकिता का यादगार सफर
निकिता इस शो की शुरुआत से लगातार बनी रहीं और हर बार जजेस को इंप्रेस भी किया। निकिता को दर्शकों ने काफी पसंद किया और सभी ने निकिता को ज्यादा से ज्यादा वोट्स दिये।
जजेस के साथ तीन फाइनलिस्ट
संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर ब्रार के साथ तीनों फाइनलिस्ट भक्ति, नेहा और निकिता कुछ इस तरह शो के रिजल्ट से पहले सेल्फी लेते दिखे।
निकिता ने जीता मास्टर शेफ 4
निकिता गांधी ने आखिरकार सबसे ज्यादा वोट्स पाकर मास्टर शेफ 4 का खिताब जीत लिया।
जीत का जश्न मनाती निकिता
निकिता गांधी अपनी जीत पर बेहद खुश थीं, सबसे ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की थी कि उनके माता पिता को उनपर गर्व था।


Click it and Unblock the Notifications