कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा के सेट पर आग, कपिल भी परेशान
कपिल शर्मा के हिट शो कॉमेडी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा का गोरेगांव फिल्मसिटी में स्थित सेट पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है। आज सुबह ही गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में आग लगने की वजह से सुबह से ही मीडिया ने गोरेगांव में भीड़ जमा कर रखी है। आग इतनी बुी तरह से फैली कि पूरा सेट जल गया और आज सुबह की शूटिंग भी नहीं हो पाई। सेट पर आग लगने के बाद कपिल शर्मा भी सेट पर पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों से मिलकर इस घटना का पूरा ब्यौरा लिया। कपिल शर्मा का शो कॉमंडी नाइट्स विद कपिल शर्मा लोगों के बीच काफी फेमस है और सभी कॉमेडी शो के बीच सबसे ज्यादा हिट है।
इस आग के लगने से वहां पर मौजूद किसी भी शख्स के घायल होने या जलने की कोई खबर नहीं है। इस खबर के बाद से ही फिल्म सिटी के सेट पर लोगों की भीड़ जमा है। सुबह से ही करीब 10 फायर इंजिन वहां पर आग बुझाने के लिए बुलाए गये थे। जो कि अभी तक वहीं पर हैं। कपिल शर्मा जो कि इस शो के होस्ट हैं और सबसे बड़े कॉमेडियन हैं इस आग के लगने के बाद सीधे घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बताया गया है कि कल रात को ही शूटिंग खत्म की गयी थी और आज सुबह की शूटिंग की तैयारियां की जा रही थीं। लेकिन आग लगने की वजह से शूटिंग भी अब रुक गयी है।
कपिल शर्मा ने वहां पहुंचकर पता किया कि किसी को भी चोट तो नहीं पहुंची है। कपिल शर्मा के इस शो के सेट के बगल में ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म रैंबो राजकुमार की शूटिंग भी चल रही थी। सोनाक्षी ने भी ट्वीट किया कि वो काफी परेशान है भगवान करे कोई घायल ना हुआ हो।


Click it and Unblock the Notifications











