OMG..द कपिल शर्मा शो के लिए ..ये नया शो बन गया है खतरा..बड़ा टकराव
टीआरपी रेटिंग में द कपिल शर्मा शो नीचे की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह हाल ही में लांच हुआ नया रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स है।
द कपिल शर्मा शो की कॅामेडी की रफ्तार जितनी तेज है,उतनी ही रफ्तार से इस शो की टीआरपी नीचे की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जी हां, इस शो ने शुरुआत के सप्ताह में अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए 3 नंबर की जगह संभाल कर रखी थी।
लेकिन दूसरे चैनल पर आए रियलियी शो की लंबी फेहरिस्त ने इस शो को जोरदार झटका देते हुए 7 नंबर पर उठा कर पटक दिया है। कपिल की कॅामेडी सेना को मात देने का काम छोटे बच्चों ने किया है।
हाल ही में सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स ने लांच होते भर में ही दर्शकों को खुद से जोड़ लिया। वो भी इस कदर की टीआरपी की रेटिंग में यह शो नंबर 1 पर चल रहा है।

रियलिटी शो के लिहाज यह शो कपिल शर्मा के शो के साथ बाकी के रियलिटी शो को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके साथ पिछले साल नागिन भले ही नंबर 1 पर रहा हो नागिन 2 इस बार कहानी में कई तरह के सस्पेंस और तिकड़म इस्तेमाल करने के बावजूद पहले पायदान पर खुद के लाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
गौरतलब है कि रियलिटी शो के आने का सबसे बड़ा असर डेली शो पर भी पड़ता है। चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से रियलिटी शो हैं जिनका दबदबा टीआरपी रेटिंग पर आगे -पीछे होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications