प्रियंका चोपड़ा effect: अब 'मेरी कॉम' भी होंगी नच बलिए का हिस्सा!
[टेलीविजन] जी नहीं, हम यहां प्रियंका चोपड़ा की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि मुक्केबाजी में पांच बार विश्व विजेता का खिताब जीतने वाली एम.सी. मेरी कोम और उनके पति ओंलर अब डांस रिएलिटी शो नच बलिए 7 का हिस्सा बनने वाले हैं।

हालांकि, अभी तक मेरी कॉम की तरफ से इस ऑफर का जवाब नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, 'नच बलिए 7 के लिए मेरी कोम से संपर्क किया गया है। उनसे बात चल रही है। फिलहाल निर्माता मेरी कोम के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।'
आपको बता दें, मेरी कॉम से पहले 'नच बलिए' के लिए करिश्मा तन्ना- उपेन पटेल, महेश भट्ट- सोनी राजदान, मोहित रैना- मौनी रॉय जैसे कलाकारों से भी बात की जा रही है। उम्मीद है इस बार कि काफी दिलचस्प होगी और दर्शकों को पहले की तरह ही इस सीजन में जोरदार तड़का देखने को मिलेगा। यह शो पहले कलाकारों और संगीतकारों से ही जुड़ा था, लेकिन सातवें सीजन से इसमें अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी लिया जा रहा है।
बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि मुक्केबाजी का जादू दिखा चुकीं मेरी कोम अपके पति के साथ डांस फ्लोर पर कितनी कंफर्टेबल होती हैं। 'नच बलिए 7' स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है।
विशेष नोट- फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











