..................... मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का रोड एक्सीडेंट में निधन।Marathi Television famous Actress kalyani kurale jadhav died in road accident - Hindi Filmibeat

32 साल की टीवी एक्ट्रेस Kalyani की मौत, रोड एक्सीडेंट में ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर !

Kalyani kurale jadhav

टीवी शो तुझ्यात जिव रंगला की एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। कल्याणी कुरले जाधव की उम्र केवल 32 साल रही थी। ऐसे में उनके निधन से फैंस और मराठी टीवी जगत को गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा हादसा हाईवे पर हुआ है। कल्याणी की मौत कोल्हापुर -सांगली हाईवे पर हुई। हाईवे के हलोंदी इंटरसेक्सन के पास कल्याणी कुराले की बाइक की एक कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कल्याणी को अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन वहां पर डॅाक्टरों ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया। कोल्हापुर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीएस सहित मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस फाइल कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार सांगली-कोल्हापुर हाइवे में ढेरों गड्ढे हैं। इसकी वजह से वहां के रास्तों की हालत भी खराब बताई जाती है। पहले भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। बता दें कि कल्याणी कुराले इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह अपनी कोई ना कोई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

ऐसे में खुद को आम्ही कोल्हापुरी कलाकार बोलने वालीं कल्याणी का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक वायरल डायलॉग पर एक्ट करते हुए दिख रही हैं। इस कॉमेडी वीडियो में कल्याणी बोल रही हैं कि ऐसे ही कोई पक्का दोस्त नहीं होता। कमीनापन बराबर का होना चाहिए। शनिवार को कल्याणी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

कल्याणी केवल एक्ट्रेस नहीं बल्कि खुद का होटल बिजनेस भी संभालती थीं। कई दिनों से वह अपने होटल का काम भी खुद संभाल रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो भी शेयर किया था। जहां वह अपने होटल में खाना पकाते हुए दिख रही हैं। कल्याणी के सभी इंस्टाग्राम वीडियो पर उनके फैंस दुख और खेद जता रहे हैं। कल्याणी के टीवी से जुड़े दोस्तों को भी इससे गहरा झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X