बिकिनी में फोटोशूट के बाद 17 साल की इस लड़की के साथ एक्टर ने की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार
टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई क्राइम की खबरें सामने आती रहती हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मराठी टीवी एक्टर मंदार कुलकर्णी ने 17 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदार ने नाबालिग लड़की को बिकिनी फोटोशूट करवाने के लिए मजबूर किया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि मंदार ने उसे फोटोशूट के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उससे काम की बात की। इसी बहाने से मंदार ने कहा कि टीवी के एक शो के लिए फोटोशूट करना होगा। साथ ही काम दिलाने का भी वादा किया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट अनुसार मंदार कुलकर्णी करीब 6 महीने पहले पीड़िता से मिला था। दोनों के बीच में फोन पर बात होती रहती थी। जहां पर पीड़िता इंडस्ट्री में काम करने को लेकर मंदार से बात करती और सलाह लेती। ऐसे ही एक दिन मंदार ने पीड़िता को काम देने का वादा करते हुए ऑडिशन के लिए बुलाया। ये मुलाकात दोनों की मंदार के घर पर हुई।
पीड़िता जब घर पहुंची तो एक्टर ने कुछ फोटोशूट करवाया। इसके बाद मंदार ने पीड़िता को बिकिनी पहनने के लिए कहा और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।फिलहाल पुणे पुलिस ने मंदार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।
बहरहाल, आपको बता दें कि इन सभी टीवी स्टार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है..यहां देखिए पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











