मराठी एक्टर की ट्रेन दुर्घटना में मौत..स्टेशन पर बरामद हुआ शव
मराठी एक्टर प्रफुल्ल भेलाराव की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई।वो महज 22 साल के थे और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। घटना सुबह 4:30 बजे की है जब प्रफुल्ल लोकल ट्रेन से मलाड से गोरेगांव जा रहे थे। उनके शव को स्टेशन के पास से ही बरामद किया गया।
शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रफुल्ल ने पॉपुलर टीवी सीरिज 'कुन्कू' के लिए जाना जाता है। इसमें उन्होंने गण्या का रोल निभाया था।इसके अलावा भी उन्हों कई मराठी फिल्मों में भी काम किया था लेकिन कुन्कू किरदार की वजह से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली थी।

प्रफुल्ल टीवी और फिल्म एक्टर थे। उन्होंने कई मराठी सीरियल में भी काम किया था। मराठी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री प्रफुल्ल की असमय मृत्यु से काफी सदमे में है। इस घटना पर जीआरपी (Government Railway Police )का कहना है कि "शायद प्रफुल्ल ट्रेन की गेट ,से आगे देखने की कोशिश कर रहे थे और बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से गिर गए।"


Click it and Unblock the Notifications