अंकुर तिवारी, कृष्णा, डिवाईन, अर्जुन कानूनगो समेत कई सिंगर करेंगे परफॉर्म, MX टकाटक पर होगा धमाका

By Filmibeat Desk

दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, इसलिए एमएक्स टकाटक अपने यूज़र्स को 'स्टे होम स्टे टकाटक' के लिए प्रोत्साहित कर रहा है और यह अभियान उन्हें यह साझा करने के लिए प्रेरित कर रहा है कि महामारी के दौरान उनका मनोरंजन किसने किया। चाहे रोचक टिप्स एवं ट्रिक्स हों, कॉमिक स्केच हों, मूवीज़ हों या वीडियो तथा यूज़र्स द्वारा लिए गए अन्य रचनात्मक प्रोजेक्ट - यह हैशटैग चैलेंज कुछ दिलचस्प कंटेंट लाया है, जो आप अपनी डिजिटल स्क्रीन पर देख सकते हैं।

इस गुरुवार, 20मई से सोमवार 24 मई तक- यह प्लेटफॉर्म इस अभियान को चला रहा है ताकि आपको अपना तनाव कम करने और मनोरंजन करने में मदद मिले। इस ऐप में हर रोज रात 8:30 बजे क्रमशः अंकुर तिवारी, कृष्णा, डिवाईन, अर्जुन कानूनगो एवं एश किंग लाईव म्यूज़िकल परफॉर्मेंस से आपका मनोरंजन करेंगे।

MX Takatak

एमएक्स टकाटक देश में विकसित पहले प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जो अपने विशाल एवं विविधतापूर्ण यूज़र बेस को लाईव प्रस्तुत देता है एवं इन्फ्लुएंसर्स को देश में अपने फैंस के साथ संलग्न होने में समर्थ बनाता है। समाज को संगीत की यूनिवर्सल भाषा से जोड़ते हुए यह प्लेटफॉर्म दर्शकों से एक बटन पर क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित रहा है, जो इन लाईव सत्रों के दौरान दिखेगा। इस बटन को दबाकर वो कोविड19 के लिए फंडरेज़र- 'मिशन ऑक्सीजन - हैल्पिंग हॉस्पिटल्स सेव लाईव्स' में अपना योगदान दे सकेंगे।

स्टे होम स्टे टकाटक म्यूज़िक फेस्टिवल में अनेक कलाकार दिखेंगे, जैसे मुंबई स्थित रैपर, डिवाईन, जो अब ग्लोबल पहचान बन गया है; कृष्णा, जो वास्तविकता एवं सामाजिक स्थितियों पर अपने काम के लिए पहचाना जाता है; अंकुर तिवारी, गली ब्वॉय, एक विलेन और आशिकी 2 में काम कर चुका मशहूर प्लेबैक सिंगर, अंकुर तिवारी; चहेता सिंगर/कंपोज़र, एश किंग और पॉप सेंसेशन अर्जुन कानूनगो, जिसने अनेक सिंगल्स एवं मशहूर बॉलिवुड ट्रैक गाए हैं।

इस म्यूज़िक फेस्टिवल के बारे में डिवाईन ने कहा, ''स्टे होम, स्टे टकाटक एक सिद्धांतवाक्य है, जो हमें वायरस की चेन तोड़ने के लिए अपनाना चाहिए। फैंस को संलग्न रखने के अलावा यह अभियान लोगों को कोविड19 से लड़ाई में डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहा है और मुझे खुशी है कि मेरे फैंस के लिए परफॉर्म करके मैं इसमें अपना योगदान दे पाया।''
अंकुर तिवारी ने कहा, ''इस अनिश्चित समय में संगीत आपको अपनी अभिव्यक्ति का साधन देता है एवं यह उपचार भी करता है। मुझे खुशी है कि मैं लोगों का उनके घर में सुरक्षित रहते हुए मनोरंजन कर उनका मूड अच्छा कर रहा हूँ।''

कृष्णा ने कहा, ''अपने श्रोताओं के साथ मैं एमएक्स टकाटक लाईव के लिए उत्साहित हूँ। मुझे उम्मीद है कि इस मुश्किल समय में मैं उन्हें तनाव से लड़ने में मदद करूंगा। मैंने 'स्टिल हेयर' एलबम 2 महीने पहले रिलीज़ किया था लेकिन महामारी के कारण, मैं लाईव दर्शकों के सामने इस पर परफॉर्म नहीं कर पाया। अब परफॉर्म करने के लिए यह मेरे लिए एक उत्तम अवसर है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने संगीत से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाऊँगा।''

एश किंग ने कहा, ''मुझे लोगों के लिए परफॉर्म करना पसंद है, लेकिन एमएक्स टकाटक पर यह एक्ट महामारी से लड़ने में योगदान हासिल करने में मदद करेगा। इसलिए यह मुझे और ज्यादा पसंद है।''

अंत में अर्जुन कानूनगो ने बताया, ''छोटी शुरुआतें बड़े काम करती हैं और यह अपने फैंस एवं फौलोअर्स का उत्साह बनाए रखने के लिए मेरा छोटा सा योगदान है। मैं आप सभी के लिए परफॉर्म करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ, इसलिए केवल एमएक्स टकाटक पर लाईव सत्र को स्ट्रीम करना न भूलें।''

अपने तनाव को कम करने और मूड को अच्छा करने के लिए इस म्यूज़िकल राईड की तैयारी कर लें 20 मई से 24 मई तक रोज रात 8:30 बजे केवल एमएक्स टकाटक पर!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X