कई रियलिटी शोज़ आने को तैयार

खबर यह भी है कि अब कई शोज के नये सीजन बनाने की घोषणा कर दी गयी है। बिग बॉस 5 में सलमान खान ही नजर आने वाले हैं। इमेजिन जोर का झटका सीजन 2 बनानेवाला है। सोनी पर फिर से कौन बनेगा करोड़पति की वापसी हो रही है। सच का सामना भी जल्द ही स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। स्टार पर ही मां नामक शो की भी शुरुआत होने जा रही है।
मास्टर शेफ इंडिया 2 की भी घोषणा कर दी गयी है। कलर्स पर ही घर घर की कहानी की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही इस पर राजन शाही के भी शो की शुरुआत होने जा रहा है। इंडिया गॉट टैलेंट सीजन तीन की भी घोषणा हो चुकी है। स्टार प्लस पर रितिक रोशन जस्ट डांस लेकर आनेवाले हैं। इमेजिन पर रतन का रिश्ता, द्वारकाधीश, देसी गर्ल 2, जोर का झटका 2, हमारी बहू जैसे शो की शुरुआत होगी। सोनी पर माही वे 2 जैसे शो की शुरुआत होगी।


Click it and Unblock the Notifications











