सातवें आसमान पर मनवीर, जानें बॉलीवुड चुनेंगे या टीवी शोज में करेंगे एंट्री
मनवीर ने बीग बॉस 10 जीता है और इसके बाद से वे मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वहीं जब वे बिग बॉस के विनर बने थे, तब से कयास लगाए जा रहे थे कि मानवीर बॉलीवुड में एंट्री करेंगे।
बिग बॉस 10 फेम मनवीर गुर्जर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। मनवीर को कई टीवी शोज के ऑफर तो मिल ही रहे हैं। साथ में खबरें ये भी हैं कि मनवीर को इन दिनों फिल्मों के ऑफर्स की भी कमी नहीं है।
मनवीर ने बीग बॉस 10 जीता है और इसके बाद से वे मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वहीं जब वे बिग बॉस के विनर बने थे, तब से कयास लगाए जा रहे थे कि मनवीर बॉलीवुड में एंट्री करेंगे।
वहीं शो के होस्ट और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान ने भी मनवीर की तारीफ की थी। बता दें कि मनवीर हाल ही में अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चाओं में थे। मनवीर के बिग बॉस की दो फीमेल प्रतिभागियों से अफेयर की खबरें आ रही थीं।
वहीं मनवीर अब अपने करियर को लेकर काफी व्यस्त हैं। मनवीर को एक तरफ जहां फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रियलिटी शोज और धाराविहकों के ऑफर्स की भी भरमार है। इन सबके बीच मनवीर जहां क्लाउड नाइन पर महसूस कर रहे हैं, वहीं चुनाव करने में कंफ्यूज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











