महाराष्ट्र में दो दिन में बंद होगी हाथ से मैला उठाने की प्रथा- सत्यमेव जयते

Satyamev Jayate
आमिर खान द्वारा उठाए गए मुद्दे सिर पर मैला उठाने की कुप्रथा पर काफी विचार करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज च्वहाण ने दो दिनों के अंदर पूरे महाराष्ट्र में इस कुप्रथा को बंद करने की बात कही है्।

प्रधानमंत्री आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते के 10वें एपिसोड में सिर पर मैला उठाने के मुद्दे को लेकर आमिर ने कई तथ्यों को उजागर किया जिन्हें देखने के बाद सरकारी महकमा भी दंग रह गया। इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद आमिर इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास गए और उसके बाद समाज कल्याण मंत्री मुकुल वासनिक से भी मिले।

कल 16 जुलाई को आमिर मनमोहन सिंह से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और आधे घंटे वार्तालाप करने के बाद आमिर जब बाहर आए तो उनके हाथ में प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया एक चिट था जिसपर मुकुल वासनिक का नाम और उनका रुम नं था। आमिर ने बताया कि उन्हें मुकुल वासनिक से मिलने के लिए कहा गया है। उसके बाद आमिर मुकल वासनिक से मिलने पहुंचे और वहां जाकर उन्होने इस पूरे मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

मनमोहन सिंह से मिलने के बाद आमिर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "प्रधानमंत्री ने मुझे पूरा आश्वासन दिया है और कहा है कि वो इस मुद्दे को प्रार्थमिकता से देखेंगे।"

समाज कल्याण मंत्री मुकुल वासनिक ने भी आमिर के इस कदम की सराहना करते हुए कहा "अगर हमारे समाज में आज भी यह प्रथा व्याप्त है तो यह सिर्फ हमारे देश ही नहीं पूरे समाज के लिए बहुत शर्म की बात है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X