Oh No..फिनाले से पहले ही इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा बिग बॉस का घर!
चार फाइनलिस्ट में से एक मनु पंजाबी ने बिग बॉस 10 शो को छोड़ दिया है।
बिग बॉस 10 के घर से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि चार फाइनलिस्ट में से एक मनु पंजाबी ने इस शो को छोड़ दिया है। खबर की मानें तो आज फिनाले से पहले बिग बॉस ने चारो कंटेस्टेंट को एक ऑफर दिया, जिसमें उन्हें 10 लाख रुपये लेकर घर से जाने का ऑप्शन था।

इस ऑफर को मनु पंजाबी ने स्वीकार कर लिया और 10 लाख रुपये की रकम लेकर घर छोड़ दिया। बिग बॉस का ये सीज़न जब शुरू हुआ था, तो इंडिया वालों की टीम में सबस मजबूत प्रतिभागी मनु ही थे। वो कॉमनर्स को लीड करते थे।
यानी अब इस फाइनल में लोपामुद्रा, बानी जे और मनवीर गुर्जर ही बचे हैं। आपको बता दें कि इसका फिनाले वाकई में काफी ज़बर्दस्त होने वाला है।
BiggBoss10..पुराने पलों को देखकर इमोश्नल हुए कंटेस्टेंट..खूब रोए मनु-मनवीर
कई कंटेस्टेंट फिनाले में बेहतरीन गानों पर पर्फॉमेंस देने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि इसमें आपको ऋतिक रोशन भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications