मंत्र को नहीं पता 'झलक..' में क्यों नापसंद किया गया

रेडियो जॉकी मंत्र को नहीं पता है कि आखिर वे 'झलक दिखला जा 6' में क्यों नापसंद किए गए, लेकिन उनका मानना है कि चूंकि वे सेलेब्रिटी डांस शो में एक हास्य कलाकार के रूप में प्रवेश नहीं कर सकते इसलिए इसके साथ उनके बने रहने की संभावना घट गई है।

Mantra

मंत्र को हास्य और नकल के सही समय पर प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। वे हाल ही में रियलिटी शो में बिना योग्यता के अवसर पाने वाले प्रतिस्पर्धी (वाइल्ड कार्ड) के रूप में शामिल हुए थे। इसमें अन्य नामचीन हस्तियों जैसे टीवी अभिनेता करन पटेल, अभिनेत्री सना सईद और मुक्ति मोहन अन्य प्रतिभागी हैं। लेकिन वे शनिवार को इस शो से बाहर कर दिए गए।

मंत्र (31) ने आईएएनएस से कहा, "मैं शो में एक हास्य कलाकार के रूप में शामिल नहीं हो सका। शायद यह मेरे वहां टिके नहीं रहने का एक कारण हो सकता है।"

इस शो से तुरंत बाहर होने वाले वे पहले हास्य कलाकार नहीं हैं। उनसे पहले सुरेश मेनन पहले प्रतिभागी थे जो इस शो के छठे संस्करण से बाहर हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X