भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए बिग बॉस से आउट

आखिरकार वो ही हुआ जिसका आंदाजा पहले से लगाया जा रहा था इस शुक्रवार को बिग बॉस हाउस से बाहर जाना पड़ा मिस्टर सिंगर यानी मनोज तिवारी को। मनोज के बाहर होने से सब हैरत में हैं क्योंकि सब को लग रहा था कि बिग बॉस विनर मनोज तिवारी होंगे। लेकिन सबके मंसूबों पर उस समय पानी पड़ गया जिस समय मनोज बाहर हुए। अश्मित पटेल के साथ नॉमिनेट हुए मनोज का शो से निकलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया है।

वैसे भोजपुरी सुपर स्टार का कहना है, मुझे हैरानी नहीं है। मुझे झटका नहीं लगा। मैं शो से निकलना चाहता था। वह बुधवार के एपीसोड में सीमा परिहार से अपनी लोकप्रियता का दम भरते दिखे थे। सीमा से उन्होंने कहा था इन्हें (दूसरे प्रतियोगियों को) पता नहीं है कि मनोज तिवारी कौन है? मैं यहीं बैठा रहूंगा और श्वेता, अश्मित एक-एक करके बाहर चले जाएंगे।

बाहर आने पर मनोज ने इस दावे पर कहा, वह मैंने गलती से बोल दिया था। वह मैंने किसी को खुश करने के लिए कहा था। पर किसे खुश करने के लिए, यह नहीं बताया। मनोज के मुताबिक बिग बॉस का घर भयानक जेल है। मैं बहुत तकलीफ में था। मैं एक-एक पल गिनकर काट रहा था। घर में एक सप्ताह रहने के बाद मुझे लगा कि मैं गलत जगह आ गया हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X