केबीसी 6 का शानदार आगाज, रैना होंगे पहले करो़ड़पति
सोनी का बहुप्रतिक्षित शो केबीसी 6 का शुक्रवार को जोरदार आगाज हुआ। राते साढे आठ बजे से शुरू हुआ यह शो करीब दो घंटे तक चला और जैसा की उम्मीद थी सदी के महानायक ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। केवल ज्ञान ही आपको आपको आपका हक दिलाता है...इसी टैगलाइन के साथ केबीसी के मंच को अमिताभ बच्चन ने नमन किया। शो की शुरूआत सुरमयी अंदाज में हुई। एथला चलो,एथला चलो...गाकर अमिताभ ने एक बार से फिर से यह जता दिया कि वो ही बॉलीवुड के शहंशाह है। अमिताभ के साथ इस प्रस्तुति में इंडियन आयडल की पूरी टीम थी।
इसके बाद अमिताभ ने बताया कि इस बार केबीसी 21 हफ्तों के लिए लोगों के बीच में हैं। उसके बाद अमिताभ ने शो के दस प्रतियोगियों का परिचय कराया। आपको बता दें कि कल सोनी के इस शो की टीआरपी सभी चैनलों में सबसे ज्यादा थी। लोगों को इस शो के प्रति काफी उत्सुकता रहती है इस बात का सत्यापन कल रात हो गया।
कौन है केबीसी 6 का पहला करोड़पति मनोज रैना?
आपको बता दें कि इस बार आपको करोड़पति को देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि 'कौन बनेगा करोड़पति-6' में जम्मू-कश्मीर के मनोज कुमार रैना पहले करोड़पति बनेंगे। मनोज रैना कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं और रेलवे कर्मचारी हैं। शो के तीसरे एपीसोड में मनोज करोड़पति बनेंगे। शो का प्रसारण रविवार को होगा।


Click it and Unblock the Notifications
