द फैमिली मैन 2 रिलीज होते ही उछल पड़े मनोज बाजपेयी के फैंस, सीजन 3 फाइनल, दिखी झलक!
अभिनेता मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 आज रिलीज हो गई है और इसके रिलीज के साथ ही शानदार रिव्यू सामने आ रहे हैँ। गौरतलब है कि इस सीरीज में साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी नजर आईं हैं और उन्होने काफी धमाकेदार किरदार निभाया है। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी चौकाने वाली है लेकिन फैंस इसको जानकर उछल पड़ेंगे।
बता दें कि द फैमिली सीजन 3 भी आएगा और इसका ऐलान सीजन 2 के क्लाइमैक्स में ही कर दिया गया है। जी हां... फैंस ये जानकार काफी खुश होने वाले हैं और मनोज बाजपेयी की इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार करने वाले हैं।

इसके अलावा सीजन 3 की बात करें तो वो कोरोना वायरस के संबंध के साथ रिलीज होने वाला है। जी हां इस सीजन में कोरोना काल दिखाया जाने वाला है।

सीजन 3 की झलक
इसके अलावा पता चला है कि इसमें चीन का भी लिंक होने वाला है और कुछ खास दिखाई देने वाला है। इस तस्वीर में आप ये झलक देख सकते हैं।

एक्साइटेड हैं
अब जैसे ही ये खबर सामने आई है फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनकी कहना है कि वो इस सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।

कमाल किया था
मनोज बाजपेयी स्टारर सीजन वन ने भी आने के बाद काफी कमाल किया था और फैंस तब से इसके दूसरे सीजन को लेकर इंतजार कर रहे थे।

परिवार से लेकर दुश्मन तक
ये वेब सीरीज काफी खास है और इसमें परिवार से लेकर दुश्मन तक सबसे कैसे मैनेज करना है, दिखाया गया है।

परिवार और काम
एक आम आदमी के जीवन में परिवार और काम के बीच क्या समस्याएं आती हैं वो काफी शानदार तरीके से रखा जाता है।

सीजन 2 को प्यार मिलेगा
मनोज बाजपेयी की बात करें तो वो किसी भी किरदार में काफी फिट हो जाते हैं और अपना सौ प्रतिशत देते हैँ। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सीजन वन की तरह द फैमिली मैन सीजन 2 को प्यार मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











