मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज तारीख leak, फैंस हो जायेंगे खुश, धमाकेदार होगा दूसरा सीजन!
कोरोना महामारी के पहले से ऐसी कुछ लोकप्रिय वेब सीरीज हैं जिनके सीजन 2 का इंतजार फैंस गिनती पर कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में शामिल है मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 2। इस सीरीज के पहले भाग की सफलता के बाद सीरीज 2 को बनाने का फैसला लिया गया। हालांकि इसे काफी पहले रिलीज किया जाना था।
लेकिन मेकर्स ने इस पर थोड़े समय के लिए विराम लगा दिया। अब फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जी हां, अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है द फैमिली मैन 2। इसका निर्देशन राज एंड डीके ने किया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार इसका ट्रेलर कल यानी कि 19 मई को रिलीज किया जाएगा।

पहले इस फरवरी में लांच किया जाना था। खबर आयी कि तांडव वेब सीरीज के विवाद के बाद द फैमिली मैन 2 को मेकर्स ने सामने नहीं लाने का फैसला किया। फिलहाल तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा मेकर्स की तरफ से नहीं की गई। मीडिया रिपोर्ट्स में रिलीज डेट की तारीख का खुलासा पहले हो गया है।

तो क्या 11 जून को रिलीज हो रही है द फैमिली मैन 2
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमेजॅान प्राइम पर ये सीरीज 11 जून को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि एमेजॅान प्राइम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक यूजर ने द फैमिली मैन की रिलीज डेट की जानकारी मांगी थी। जिस पर जवाब आया कि इसे गर्मी में ही रिलीज किया जाएगा।

मिर्जापुर और तांडव के विवाद के कारण
इससे पहले मिर्जापुर 2 और तांडव के कुछ सीन्स पर विवाद होने के कारण चैनल ने इस सीरीज की रिलीज को रोक दिया था। अब इतना तय माना जा रहा है कि इसे जून में ही रिलीज किया जाएगा।

सामंथा अक्किनेनी का हिंदी डेब्यू
इस बार द फैमिली मैन 2 में साउथ एक्ट्रेस तेलुगू सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी भी अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ सीरीज में प्रियमणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरि लीड भूमिका में होंगे।

श्रीकांत के वापसी के साथ शुरू होगी फैमिली मैन 2 की कहानी
द फैमिली मैन के अंत में श्रीकांत गायब हो जाता है। भाग 2 में इसी से कहानी आगे बढ़ने वाली है। श्रीकांत के परिवार और उसके सहयोगियों को भी नहीं मालूम की वो कहां है?

द फैमिली मैन 2 में आएगा सस्पेंस
गौरतलब है कि द फैमिली मैन 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। मनोज बाजपेयी के किरदार के साथ फैंस के बीच मूसा के किरदार पर भी रिलीज के बाद कोई सस्पेंस सामने आ सकता है। याद दिला दें कि मूसा की भूमिका अभिनेता नीरज माधव ने निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications











