‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन की घोषणा, मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट के साथ शेयर किया मोशन पोस्टर

By Filmibeat Desk

अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'द फैमिली मैन' का टीजर लॉन्च किया था, जिसके बाद इसके रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा था। अब निर्माता ने आज आधिकारिक रूप से अपने इस अवार्ड-विनिंग शो 'द फैमिली मैन' के नए सीजन को लॉन्च करने हेतु 12 फरवरी 2021 की तारीख घोषित कर दी है।

इस एक्शन स्पाई थ्रिलर के सीक्वल का नैरेटिव बहुस्तरीय है। इस बार यह भारत के पसंदीदा फेमिली मैन श्रीकांत तिवारी की वापसी का गवाह बनने जा रहा है, जिसकी भूमिका मनोज वाजपेयी निभा रहे हैं। अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद करते हुए इस बार श्रीकांत तिवारी प्रतिशोध की एक नई देवी 'राजी' के मुकाबिल होगा, जिसकी भूमिका सामंथा अक्किनेनी निभा रही हैं। उतार-चढ़ावों से भरपूर आगामी सीजन में हम श्रीकांत को एक नए मिशन पर निकलता देखेंगे, क्योंकि 'दिस टाइम, नो वन इज सेफ'।

The Family Man

इस लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की वापसी के बारे में बात करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने टिप्पणी की, "द फैमिली मैन ने स्पाई थ्रिलर वाले जॉनर के लिए भारत में एक नया मानदंड स्थापित किया था। अपनी कहानी और कलाकारों के अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से सराहा गया यह शो हमारी लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गया। हम अपने ग्राहकों के लिए द फैमिली मैन का ब्रांड-न्यू सीजन पेश करने को लेकर रोमांचित व उत्साहित हैं। ध्यान रहे- 'दिस टाइम, नो वन इज सेफ!'

'द फेमिली मैन' की सृजनकर्ता जोड़ी राज और डीके का कहना है- "द फेमिली मैन की दुनिया में लौट कर हम रोमांचित और उत्साहित हैं। पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया जबर्दस्त रही और इस शो ने वाकई दर्शकों के दिल के तार छेड़ दिए। हमें आशा है कि हम पहले सीजन के जितनी ही दिलचस्प कहानी कहना जारी रख पाएंगे।"

निर्देशक ने कहा, "बीते 16 महीनों से हमसे एक ही सवाल बार-बार पूछा जा रहा था कि- आखिर सीजन 2 कब शुरू होने जा रहा है? महामारी के पूरे दौरान हमारी टीम ने घर से काम किया है और इस सीजन का काम पूरा करने के लिए हर तरह की बाधाओं के बीच अपनी भूमिका निभाई है। अपने शो से जुड़े हर व्यक्ति का हम शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। और हमारे प्रशंसक निश्चिंत हो सकते हैं क्योंकि द फेमिली मैन के नए सीजन में हम दर्शकों को चौंकाने वाली ढेर सारी चीजें प्रस्तुत करने जा रहे हैं।"

अमेजन ओरिजिनल सीरीज में मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी, प्रियामणि समेत पूरे भारत की अद्भुत प्रतिभाओं से सजा सितारों का कारवां मौजूद है, जिसमें शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदूजा, श्रेया धन्वंतरि, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर का नाम शामिल है। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित शो 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X