'द फैमिली मैन' की रोचक कहानी दुनिया का हर दर्शक पसंद करेगा- मनोज बाजपेयी
महज तीन दिन का इंतजार और मनोज बाजपेयी की बहुप्रतिक्षित वेब सीरीज द फैमिली मैन का आगाज हो जाएगा। इस सीरीज की चर्चा लंबे समय से हो रही है। अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजनल की ये सीरीज इस साल की सबसे बेहतरीन सीरीज मानी जा रही है।
मंगलवार( आज) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां 'द फैमिली मैन' के कलाकारों ने विस्तार से बातचीत की। इस इवेंट में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, गुल पनाग, शारिब हाशमी, नीरज माधव, श्रेया धनवंतरी, सनी हिंदुजा, सुदीप किशन आदि मौजूद रहे।

'द फैमिली मैन' में, मनोज बाजपेयी एक खुफिया अधिकारी की लाइफ और अपने पारिवारिक जीवन के बीच तालमेल बिठाते हुए दिखाई देंगे। लांच के दौरान बाजपेयी ने कहा कि हम सभी के लिए परिवार और नौकरी दोनों जरूरी है। द फैमिली मैन ऐसे ही अधिकारी की कहानी है। मैं ऐसी कहानी खोज रहा था जिससे दुनिया भर के दर्शक जुड़े सके। द फैमिली मैन ऐसी ही रोचक कहानी है। हर किसी को पसंद आएगी।
यह दमदार ड्रामा थ्रिलर सीरीज़ राज और डीके (स्ट्री, गो गोवा गॉन, शोर इन द सिटी) द्वारा रचित, निर्मित और निर्देशित है, जिसके साथ 'फिल्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता' प्रियामणि और दो बार 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' जीत चुके अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में भारतीय फिल्म उद्योग से शरीब हाशमी, नीरज माधव, शरद केलकर, गुल पनाग, सुदीप किशन, दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी इत्यादि जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
