तमिल लोगों का भड़का गुस्सा, मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' को बैन करने की मांग, केंद्र सरकार को खत
मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 2 अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। ट्रेलर देखने के बाद ही इस सीरीज को लेकर हंगामा मचा हुआ है। मामला यहां तक पहुंच गया है कि सीरीज पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। ये मामला गंभीर होता चला जा रहा है।
इसके लिए राज्यसभा सासंद वाइको ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकरको खत लिखकर द फैमिली मैन के लिए नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि इस सीरीज में तमिलों को आतंकवादी बताने को लेकर विवाद हुआ है। इसे ही लेकर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग इससे पहले तमिलनाडु के नेता सीमन भी कर चुके हैं।

इस मामले को लेकर एमडीएमके नेता वाइको ने बोला है कि द फैमिली मैन 2 में एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी का निभाया किरदार राजी तमिलभाषी लोगों को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस खत में द फैमिली मैन 2 पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

पाकिस्तान से संबंध दिखाया गया
इस मामले को लेकर 19 मई को मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत भेजा गया है। खत में लिखा गया है कि वेब सीरीज में तमिलों को आतंकवादी और आईएसआई एजेंटों की तरह दिखाया गया है। बताया गया है कि इसका संबंध पाकिस्तान से है।

तमिल लोगों की संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को ठेस
इसमें ये भी लिखा गया है कि इस तरह से दिखाना तमिल लोगों और उनकी संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। तमिलनाडु के लोग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।

अगर बैन नहीं लगा तो
ये भी कहा गया है कि अगर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो सरकार को इसे लेकर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी अहम भूमिका में
आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई द फैमिली मैन का यह दूसरा भाग है। इस बार साउथ की एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर अनुसार वह एक बागी किरदार में दिखाई दे रही हैं।

ये है द फैमिली मैन 2 की पूरी स्टार कास्ट
इस बार द फैमिली मैन 2 में साउथ एक्ट्रेस तेलुगू सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी भी अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ सीरीज में प्रियमणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर और श्रेया धनवंतरि लीड भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications