यूपी पुलिस ने द फैमिली मैन 2 सीरीज से ये वीडियो किया पोस्ट, मनोज बाजपेयी ने किया रिएक्ट!
वेब सीरीज का दौर चल रहा है और इस समय एक से बढ़कर एक शानदार वेब सीरीज सामने आ रही हैं। ऐसे में मनोज तिवारी की हालिया रिलीज द फैमिली मैन 2 की चर्चा ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के मीम्स और वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि इसकी फैन फॉलोविंग का अंदाजा लगाते हैं।
हाल ही में यूपी पुलिस ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस ने इस वीडियो में मनोज बाजपेयी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने सर से बात करते हैं।

यूपी पुलिस ने इस वीडियो के साथ फिशर कॉल वालों से बचने को लेकर जागरूकता फैलाई है। जैसे ही मनोज बाजेपीय कॉल करते हैं तो नीचे लिखा हुआ आता है.. जैसे ही आप मेरे साथ ओटीपी साझा करेंगे आपके अकाउंट में 50 हजार रुपए जमा कर दिए जाएंगे।
इसके जवाब में चेल्लम सर बोलते हैं.. रॉंग नंबर। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसपर खुद मनोज बाजपेयी ने रिएक्शन दिया है। इस पर रिएक्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा है..
'हाहाहा ये अच्छा था यूपी पुलिस।' इसके साथ उन्होने यूपी पुलिस को टैग किया है। गौरतलब है कि इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ लीड रोल में सामंथा अक्किनेनी नजर आईं हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications