मनोज बाजपेयी, साक्षी तंवर की दमदार थ्रिलर 'डायल 100' का ट्रेलर रिलीज, नीना गुप्ता सरप्राइज पैकेज
डायल 100 का नाम सुनते ही डर और खतरा दिखाई देता है। लेकिन जब एक पुलिस अफसर के पास ऐसा फोन आता है तो क्या होता है? कैसे एक रात जिंदगी को पूरी तरह डरावनी बता देती है। इसी को दिखा रही है। जी 5 की फिल्म डायल 100। मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर अभिनीत, डायल 100 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर पुलिस इमरजेंसी कॉल सेंटर में शुरू होता है, जहां मनोज बाजपेयी के करैक्टर निखिल सूद को एक महिला का फोन आता है, जो बेटे के खोने का शोक मना रही है और अब न्याय पाने के मिशन पर है। नीना गुप्ता ग्रे सेड भूमिका में हैं। साक्षी तंवर फिल्म में निखिल सूद यानी मनोज बाजपेयी की पत्नी के किरदार में हैं।एक साजिश के साथ सीमा पलवा क्या करने की योजना बना रही है, क्यों वो निखिल सूद से लेना चाहती है बदला? इसी थ्रिलर और सस्पेंस पर बेस्ड है डायल 100।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह एक अनूठी फिल्म है जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगी। मैं इस तथ्य को लेकर काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं कि घोषणा ने ही इतनी दिलचस्पी और उत्साह पैदा किया है।
नीना गुप्ता ने साझा बताती हैं कि यह करैक्टर कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है, और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं रेंसिल की आभारी हूं। भले ही फिल्म केवल एक रात में सामने आती है, लेकिन यह एक मनोरंजक थ्रिलर के लिए प्लॉट ट्विस्ट, ड्रामा, रिवेंज और मर्डर से भरपुर है।
साक्षी तंवर कहती हैं कि मैं रेंसिल सर, मनोज सर और नीना जी के साथ काम करने के अवसर पर कूद पड़ी क्योंकि यह एक ड्रीम टीम है। बता दें कि 6 अगस्त को ज़ी5 पर इसका प्रीमियर होगा। निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा कहते हैं कि डायल 100 शुरू से अंत तक यही वादा करती है - शानदार अभिनय के साथ एक मनोरंजक थ्रिलर, एक आकर्षक कथा और कुछ दमदार क्षण।


Click it and Unblock the Notifications











