..................... मनोज बाजपेयी ने की 'द फैमिली मैन' सीजन 2 की घोषणा | Manoj Bajpayee Announces New Season Of 'The Family Man', Teaser Poster released - Hindi Filmibeat

इंतजार खत्म- मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' सीज़न 2 का पहला पोस्टर किया रिलीज़, 2021 में प्रीमियर

'द फैमिली मैन' सीरिज की अपार सफलता के बाद, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज 'द फैमिली मैन' सीज़न 2 के पहले पोस्टर को सबके सामने प्रस्तुत किया है। जाहिर है फैंस इस घोषणा से बेहद उत्साहित हैं। इस पोस्टर के टीज़र में 2021 के समय के साथ एक टाइम बम की तस्वीर दिखाई गई है।

नए साल में श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) और शारिब हाशमी ( जेके तलपड़े) एक बड़े और घातक मिशन पर उतरेंगे। एक उच्च जिम्मेदारी वाली नौकरी का दबाव और अपने देश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ, श्रीकांत तिवारी एक पिता और एक पति के रूप में अपनी भूमिका के बीच जूझते हुए दिखाई देंगे।

The Family Man

'द फैमिली मैन' को पहले सीज़न की रिलीज़ के बाद से ही दुनिया भर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली है। राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित 'द फैमिली मैन 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही आ रहा है।

प्रिया मणि और शरद केलकर के साथ मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए देखेंगे। इस सीरिज द्वारा दक्षिण सुपरस्टार सामंता अक्किनेनी की डिजिटल शुरुआत भी है और दर्शकों ने भी इस अवतार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा है।

'द फैमिली मैन' एक थ्रिलर एक्शन-ड्रामा सीरीज़ है, यह एक मध्यवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत तिवारी की कहानी जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए को गुप्त रूप से गुप्तचर अधिकारी के रूप में काम करने की कहानी बताता है।

सीरीज़ में श्रीकांत संघर्ष की रस्सी पर अपना संतुलन बना के चलने की कोशिश करता है जिसमें वह अपने गुप्त काम भुगतान, उच्च दबाव, उच्च दांव वाली नौकरी और एक पति और पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करता है। जितनी यह एक मध्यम वर्ग के आदमी की कहानी है, जो एक विश्व स्तरीय जासूस भी है उतनी ही यह क्षेत्रीय राजनीति पर कसा हुआ व्यंग्य भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X