..................... अभिनेता आशीष रॉय के निधन से सदमें में एंटरटेनमेंट जगत Manoj bajpayee and these Bollywood stars Tweet on Actor Ashiesh roy death - Hindi Filmibeat

अभिनेता आशीष रॉय के निधन से सदमें में एंटरटेनमेंट जगत, मनोज बाजपेयी समेत इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

साल 2020 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा है ये तो सभी जानते है। इस साल कई सितारों ने हमें अलविदा कह दिया और आज भी इसका सिलसिला जारी है। इस समय जो खबर आ रही है वो आपका दिल तोड़ देगी। खबर है कि टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता आशीष रॉय का लंबी बिमारी के बाद आज निधन हो गया। हाल ही में वो मशहूर सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आए थे।

पता चला है कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकीं थीं और इसी के कारण वो समय से पहले ही इस दुनिया को अलिवदा कहकर चले गए। उनकी मौत की खबर के बाद उनके फैंस समेत कई सितारे सदमें में हैं और उनके ट्वीट्स लगातार सामने आ रहे हैं।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

गौरतलब है कि अभिनेता आशीष रॉय को लेकर अभिनेता मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता, अभिनव सिन्हा और अशोक पंडित जैसे शख्सियत ने ट्वीट किया है और दुख व्यक्त किया है। बता दें कि अभिनेता करीब 3 साल से डायलिसिस पर थे और उनको लेकर प्रार्थनाएं हो रहीं थीँ। फिलहाल आप देखिए सितारों ने इस पर कैसे रिएक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X