..................... मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन का नया गाना किसके लिए देगा जान शानदार | Manoj Bajpai's The Family Man new track Kiske Life Dega Jaan has foot tapping music - Hindi Filmibeat

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन का शानदार गाना - देगा जान?

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज़ द फैमिला मैन का नया गाना रिलीज़ किया गया है और ये शानदार है। देगा जान ट्रैक में गायिका श्रेया घोषाल और रैपर मेलो डी ने अपनी आवाज़ दी है और ये संगीतकार सचिन-जंगर द्वारा रचित है।

यह वीडियो, सीरीज़ के जीवन को दर्शाता है कि कैसे लोग एक तरफ अपने परिवार के लिए और दूसरी तरफ ख़ुफ़िया एजेंट के रूप में अपने जीवन को खतरे में डालते है l सीरीज़ में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं जो एक मध्यम वर्गीय परिवार से है l इस वीडियो में मनोज बाजपेयी किस तरह अपने पारिवारिक और जासूस होने के जिम्मेदारों को संभालते है यह दर्शाया है l

manoj-bajpai-s-the-family-man-new-track-kiske-life-dega-jaan-has-foot-tapping-music

इस गाने के बारे में संगीतकार सचिन-जिगर ने कहा, "राज और डी.के के साथ हमारा संबंध बहुत पुराना है । हमने उनके साथ अपने कुछ बेहतरीन गाने बनाए हैं। वास्तव में, यह हमारा 25 वां गीत है और फिर भी, हमने अमेज़ॉन प्राइम वीडियो और द फैमिली मैन के साथ कुछ नया किया है जो बहुत रोमांचक है".

श्रेया घोषाल ने कहा, मैं सचिन-जिगर और राज एंड डीके के साथ फिर से काम करके बहुत खुश हूं और इस बार मेरे लिए यह और भी खास है कि हम अमेज़ॉन ओरिजिनल - द फैमिली मैन के लिए साथ आ रहे हैं।"

कृष्णा डी.के. और राज निदिमोरु की दमदार जोड़ी द्वारा निर्मित, अमेज़ॉन ओरिजिनल सीरीज़ "द फैमिली मैन" इस सितंबर रिलीज़ होने के लिए तैयार है जिसे विशेष रूप से 200 देशों और क्षेत्रों में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा।

देखिए ये नया गाना यहां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X