Mannara Chopra ने एयरपोर्ट पर खड़ा किया बवाल, चिल्लाती रही प्रियंका चोपड़ा की बहन नहीं मिली मदद..

Mannara Chopra Airport Video: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra Video) बिग बॉस के बाद काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra Airport Video) का सोशल मीडिया पर एक वी़डियो सामने आया है जिसमें वो काफी गुस्से में एयरपोर्ट पर चीखती चिल्लाती दिखाई दे रही हैं। मन्नारा का ये अवतार देख नेटिजंस काफी हैरान परेशान हैं।
एयरपोर्ट स्टाफ पर भड़की मन्नारा
मन्नारा अपने वीडियो में एयरलाइन ऑफिसर्स से उस फ्लाइट में चढ़ने न देने के लिए बहस करती हुई दिखाई दीं, जिसके बारे में उनका दावा था कि फ्लाइट उनके ठीक सामने खड़ी थी। इसके तुरंत बाद, एक यात्री ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए एयरलाइन कर्मचारियों की भी आलोचना की। यात्री ने मन्नारा को सेलिब्रिटी कहा और एयरलाइन पर उनकी मदद न करने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइन्स पर भड़कीं मन्नारा चोपड़ा, लगाया पैसेंजर से बदसुलूकी करने का आरोप, कहा- फ्लाइट समय से पहले कैसे टेकऑफ हुई #NewDelhi #MannaraChopra @IndiGo6E #IndiGoFlight #DelhiAirport #ViralVideo #PeoplesUpdate pic.twitter.com/rxMvajCwmM
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 23, 2025
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
उस यात्री ने कहा, 'वह देश की सेवा कर रही हैं', जबकि मन्नारा ने अपने फोन पर सबकुछ रिकॉर्ड किया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो अब रेडिट पर वायरल है और लोगों ने इसकी आलोचना की है। नेटिज़ेंस ने कर्मचारियों के प्रति उनके व्यवहार के लिए मन्नारा को बुरा-भला कहा। रेडिट पर एक फैन ने लिखा- यशराज मुखाटे से इस पर एक और धमाकेदार वीडियो बनाने का अनुरोध। एक ने पोस्ट किया- दोस्तों आप उस पर कैसे हंस सकते हैं??? वह देश की सेवा कर रही है, ड्रामा की एक पूरी थाली है वो।
कौन है मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो आया है, जिसका टाइटल है 'अजीब दास्तां'। इस गाने में वो लंदन की सड़कों पर नजर आ रही हैं। उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। यूट्यूब पर मी-मन्नारा के नाम से उनका चैनल है, जिसपर 1 लाख 13 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











