टीवी पर अपनी भाभी की नाक में दम करती नज़र आई थी एक्ट्रेस, 11 सालों में इतना बदल गया प्रतिज्ञा की ननद का लुक

इन दिनों कुछ बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे ऐसे हैं जो कि अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं. कुछ हसीनाएं तो ऐसी भी है जिनकी उम्र का अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता है. यहां तक कि कुछ तो दो-दो बच्चों की मां होने के बावजूद बेहद ही फिट और खूबसूरत नजर आती हैं. लेकिन आज हम आपके 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' की कोमल सिंह ठाकुर का इतने साल बाद का लुक दिखाने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि इस सीरियल को ऑफ एयर हुए 11 साल हो चुके हैं. लेकिन कमल सिंह ठाकुर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पार्वती सहगल का काफी हद तक लुक बदल चुका है.जिन्हें देख अब लोग भी काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं.
पार्वती सहगल ने कई सीरियल्स में किया है काम
जानकारी के लिए आपको बता दें की 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल ने पार्वती सहगल को घर-घर में एक खास पहचान दिलाई थी. इतना ही नहीं इसी के अलावा एक्ट्रेस ने साल 2013 में 'एक थी नायिका' में भी काम किया था. यहां तक कि वह 'डिस्पैच' नामक एक सीरियल में भी देखी गई थी.
एक्ट्रेस को अनुपम खेर से मिलती है प्रेरणा
इतना ही नहीं आपको बता दें कि वर्सेटाइल रोल के लिए पार्वती सहगल को अनुपम खेर से प्रेरणा मिलती है. कुछ वक्त पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि हमेशा अनुपम खेर की पहली फिल्म को वह याद करती हैं. जिसमें 25 साल का होते हुए भी उन्होंने 75 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया. जिसकी वजह से उन्हें अनुपम खेर से प्रेरणा मिलती है और इसी के तर्ज पर वह अपने काम से हर किसी के दिलों पर पहचान बनाना चाहती हैं.
अपने बयान के चलते सुर्खियों में आ गई थी एक्ट्रेस
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कपिल शर्मा के साथ में भी कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार का टाइटल पार्वती सहगल ने अपने नाम किया. इतना ही नहीं बाद में पार्वती सहगल ने रियलिटी शो पर एक बड़ा बयान और खुलासा कर दिया था. जहां पर उन्होंने बताया था कि कुछ रियल्टी शो स्क्रिप्ट होते हैं. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था.


Click it and Unblock the Notifications











