..................... Pratigya actor Anupam Shyam passes away at the age of 63 | प्रतिज्ञा एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन - Hindi Filmibeat

मन की आवाज़ प्रतिज्ञा एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थे बीमार

मन की आवाज़ प्रतिज्ञा एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। अनुपम श्याम जी काफी समय से मुंबई के लाईफलाईन अस्पताल में भर्ती थे और उनका ईलाज टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे कर रहे थे। कुछ महीनों पहले, अनुपम श्याम जी के परिवार ने उनकी बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी।

आर्थिक मदद मांगने के बाद सोनू सूद और सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन, अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए। अनुपम जी की किडनी फेल हो चुकी थी और काफी समय से डायलिसिस पर थे।

mann-ki-awaaz-pratigya-actor-anupam-shyam-passes-away-at-the-age-of-63

इससे पहले, अनुपम श्याम, मुंबई के दूसरे अस्पताल में भर्ती थे जहां डायलिसिस के दौरान उनका शरीर जवाब दे गया था। इसके बाद अनुपम श्याम जी को लाईफलाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था। अनुपम श्याम जी टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। लेकिन टीवी पर उन्हें पहचान मिली स्टार प्लस के सीरियल मन की आवाज़ प्रतिज्ञा के साथ।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी फैन्स अनुपम श्याम जी को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनुपम श्याम जी का निधन multiple organ failure के कारण निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X