इश्कबाज में अनिका 'सुरभि चंदना' की कमी पूरी नहीं कर पायीं ये स्टार, 15 दिन से गायब !

By Prachi Dixit

इश्कबाज-प्यार की एक ढिनचक कहानी के आगाज ने फैंस को उनकी अनिका यानी कि सुरभि चंदना से दूर कर दिया। नकुल मेहता के साथ ये शो लीप में आगे बढ़ा। फैंस ने सोशल मीडिया पर #Noishqbaazwithoutsurbhi हैशटेग शुरू कर दिया। हर कोई यही देखना चाहता था, कि नकुल के अपोजिट किसे कास्ट किया गया। इसके बाद नाम सामने आया मराठी एक्ट्रेस मंजीरी पपुला का।

इश्कबाज 2 की शुरुआत इन दोनों की लव स्टोरी से हुई। शो के पहले एपिसोड को टॅाप 10 में जगह मिली। लेकिन इसके बाद नकुल और मंजीरी का रोमांस दर्शकों पर अपनी पकड़ जमाने में कामयाब नहीं रहा। अचानक कहानी में टर्न आया। गुल ने इसमें जल्द ही नीति टेलर की एंट्री करवा दी।

मंजीरी के किरदार को निगेटिव बना दिया गया। ऐसी खबर सामने आयी कि इस शो में एक नहीं बल्कि दो लीड एक्ट्रेस रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो मंजीरी, सुरभि चंदना की कमी पूरी नहीं कर पायीं। नीति टेलर भी उस हद तक कामयाब नहीं हो पा रही हैं, जैसी लोकप्रियता नकुल और सुरभि को मिली है।

ishqbaaz

अब सेट से ये चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि मंजीरी को शो से बाहर कर दिया गया है। वह बीते 15 दिन से शूटिंग पर नहीं आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह अब कमबैक नहीं करेंगी। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भले ही सुरभि चंदना और नकुल की इश्कबाज की कहानी को खत्म कर दिया गया है।

अभी भी फैंस इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब ये देखना होगा कि क्या नीति अनिका के किरदार जैसा जादू चला पाती हैं या नहीं।

यहां पढ़िए इश्कबाज के अनिका और शिवाय से जुड़ी ये जानकारी जो आपको नहीं पता होगी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X