..................... Manisha Rani Went From Working As A Waitress To Owning A Luxurious Home In Mumbai After Years Of Struggle - Hindi Filmibeat

8 साल की उम्र में टूटा परिवार, इस हसीना ने वेट्रेस का किया काम, अब मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर!

Manisha Rani Struggle Story: हमेशा अपने लोगों से सुना होगा कि अगर कोई चीज ठान ली जाए तो आपको उससे कोई दूर नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ बिहार की मनीषा रानी ने कर दिखाया। हम ज्यादातर जानते हैं कि वह एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सफल हुई और इसके बाद में बिग बॉस में उन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल किया। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि एक छोटे शहर से आकर बड़े सपने देखने के लिए भी बहुत हिम्मत चाहिए होती है।

Manisha Rani

मनीषा रानी ने एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां पर वह अपने देश की अंदाज़ की वजह से काफी ज्यादा वायरल होने लग गई और सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा। अभी के वक्त में वह एक एक्ट्रेस के साथ-साथ यूट्यूबर और रियलिटी शो क्वीन भी बन चुकी है।

हाल ही में सालों की मेहनत के बाद में मनीषा रानी ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बनवा लिया है। उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश भी किया। पूजा के दौरान ही उन्होंने अपने घर की झलकियां भी शेयर की।

अगर हम मनीषा रानी के इस सफर की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे। वह बिहार की एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि जब वह सिर्फ 8 साल की थी तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद उनके पिता ने उनको और उनके चार भाई बहनों को अकेले पाला।

मनीषा रानी ने अपनी पढ़ाई अपने होमटाउन से ही की है और डांस सीखने के जुनून के चलते वह घर से भाग कर कोलकाता चली गई थी। कोलकाता में मनीषा रानी ने बहुत बुरा वक्त देखा और कई उतार-चढ़ाव भी देखे। गुजारा करने के लिए उन्होंने वेट्रेस से लेकर बैकग्राउंड डांसर तक का काम किया।

इसके बाद में मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 5 में भी पार्टिसिपेट किया था। लेकिन यहां पर पहले राउंड में ही उनको बाहर कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और 2020 में टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में भी एक छोटा किरदार निभाया।

इसके बाद में मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने का मौका मिला जहां पर उनके देसी अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया था। यहीं से वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी और वह शो की सेकंड रनर अप भी रही थी।

बिग बॉस के बाद में मनीषा रानी को कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया। उन्होंने झलक दिखलाजा 11 में वर्ल्ड वाइड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी और शो में विनर बन गई। इसके बाद में सीरियल 'हाले दिल' में उन्होंने लीड किरदार निभाया और एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह राइज एंड फॉल शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर आई थी।

Read more about: manisha rani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X