महेश भट्ट से मुलाकात के दौरान असहज थीं मनीषा रानी? बाहर निकलते ही किया खुलासा!

मनीषा रानी का सफर बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी शानदार रहा है और ऐसा कहा जा रहा था कि वो ट्रॉफी भी जीत सकती हैँ। हालांकि वो तीसरे स्थान पर आईं और लोग उनके पायदान से काफी खुश नहीं थे। हालांकि इस वक्त उनका एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है जो कि उन्होने घर से निकलने के बाद मीडिया को दिया है।
न्यूज 18 की एक खबर है कि मनीषा रानी से महेश भट्ट को लेकर सवाल पूछा था जिसका जवाब काफी चर्चा में है। सभी जानते हैं कि बीबी ओटीटी 2 पर महेश भट्ट पूजा भट्ट से मिलने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होने मनीषा रानी से मुलाकात की थी।
जिस तरह से वो मनीषा रानी से मिले उसको लेकर ट्रोलिंग हुई थी। इसी को लेकर मनीषा से पूछा गया था कि क्या वो असहज थीं उनके साथ? इस पर मनीषा ने कहा, ''मैं बिल्कुल भी असहज नहीं थी। अगर लोग सोच रहे हैं कि उन्होने मुझे गलत तरीके से छुआ तो यह बहुत गलत है।' वह मेरे चाचा, मेरे पिता की तरह हैं।'
बुज़ुर्ग अक्सर युवाओं के प्रति अपने प्यार का इज़हार एक खास तरीक़े से करते हैं, कभी-कभी उन्हें छूकर। जब उन्होंने हमें चुप रहने के लिए कहा, तो मैं थोड़ा डर गया क्योंकि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो चुप नहीं रह सकता। महेश भट्ट बहुत बड़े डायरेक्टर हैं। उनसे मिलना मेरा सपना था। उनके इरादे बहुत नेक थे।''
मनीषा रानी का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके सहमत भी है। खबरें आईं थीं कि महेश भट्ट जिस तरह के इंसान हैं वो इसी तरह से लोगों से मिलते हैं और वो काफी बेबाक भी हैं। उनको जो कुछ भी कहना होता है वो बिना कुछ सोचे समझे कह डालते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications